मनुष्य का विचार ही व्यक्ति को महान बनाता है : प्रदीप
चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू मनुष्य का विचार ही व्यक्ति को महान बनाता है : प्रदीप5100 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शहर में निकला रथ महिला और पुलिस जवान सुरक्षा में हुए तैनात फोटो न. 10 कलश शोभायात्रा में शामिल युवतियां फोटो न. 11 मंत्रोच्चारण करते शांतिकुंज हरिद्वार के कथावाचक फोटो […]
चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू मनुष्य का विचार ही व्यक्ति को महान बनाता है : प्रदीप5100 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शहर में निकला रथ महिला और पुलिस जवान सुरक्षा में हुए तैनात फोटो न. 10 कलश शोभायात्रा में शामिल युवतियां फोटो न. 11 मंत्रोच्चारण करते शांतिकुंज हरिद्वार के कथावाचक फोटो न. 12 दहेज प्रथा को दूर करने की अलख जगाते कलाकार फोटो न. 13 झांकी में भगवान गायत्री के रूप में कलाकार फोटो न. 14 सर्वधर्म का प्रतीक बनी गायत्री परिवार की झांकी गोपालगंज शहर के वीएम मैदान में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हो गया. बुधवार को शहर में झांकी के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में 5100 महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं. शोभायात्रा थाना चौक, मौनिया चौक, डाकघर चौक, आंबेडकर मोड़, घोष मोड़, पुरानी चौक होकर महायज्ञ स्थल पर पहुंची. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से शहर में भक्तिमय का माहौल रहा. 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से कथावाचक प्रदीप अवस्थी, मायाचंद्र भारद्वाज, यशवंत, उमेश और विवेकानंद की टीम पहुंची है. शोभायात्रा के बाद संगीत प्रवचन किया गया. महायज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे कथावाचक प्रदीप अवस्थी ने कहा कि मनुष्य का विचार ही व्यक्ति को महान बनाता है. सामाजिक, शारीरिक, पारिवारिक और प्रकृति को सुधार के लिए गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया है. विश्व स्तर पर समस्याएं एवं मनुष्य के सोच में सुधार लाने के लिए गायत्री महायज्ञ किया जा रहा है. इस मौके पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार के अवध किशोर प्रसाद, डॉ आरपी सिंह, मेघनाथ प्रसाद, त्रिभुवन सिंह, शिव बच्चन प्रसाद, चंचल आदि शामिल थे. दहेज प्रथा की कुरीतियों को दूर करने की उठायी आवाज : गायत्री परिवार की महिलाओं ने झांकी निकाल दहेज प्रथा की कुरीतियों को दूर करने की आवाज उठायी. महिलाओं ने दहेज प्रथा को समाज से दूर करने के लिए समाज में झांकी के जरिये संदेश दिया. झांकी में शामिल युवतियां लोगों के बीच दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए संकल्प भी दिला रही थीं. सर्वधर्म का प्रतीक रही गायत्री परिवार की झांकी : गायत्री परिवार की यह झांकी समाज में सर्वधर्म की प्रतीक बनी थी. विभिन्न झांकियों में सर्वधर्म की झांकी लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बनी थी. हिंदू-मुसलिम, सिख-ईसाई के रूप में मौजूद स्कूली बच्चे कलश शोभायात्रा में शामिल थे. बढ़ायी गयी वीएम फील्ड की सुरक्षा : गायत्री महायज्ञ को लेकर वीएम फील्ड की सुरक्षा जिला प्रशासन ने बढ़ा दी है. महिला और पुरुष पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. महायज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है. गायत्री महायज्ञ में आज का कार्यक्रम 3 दिसंबर – सामूहिक जप, संगी प्रवचन 4 दिसंबर – संगीत प्रवचन के साथ दीप महायज्ञ 5 दिसंबर – संस्कार पूर्णाहुति एवं टोली विदाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










