बिहार के किसानों का गन्ना लेने से मिल का इनकार
बिहार के किसानों का गन्ना लेने से मिल का इनकार बिहार के 234 गांवों के गन्ना किसानों पर संकट किसान संगठन ने डीएम से की मुलाकातफोटो न.13 यूपी की प्रतापपुर चीनी मिल भोरे. बिहार की सीमा पर स्थित दी बजाज हिंदुस्तान शूगर फैक्टरी ने बिहार के किसानों का गन्ना लेने से इनकार कर दिया हे. […]
बिहार के किसानों का गन्ना लेने से मिल का इनकार बिहार के 234 गांवों के गन्ना किसानों पर संकट किसान संगठन ने डीएम से की मुलाकातफोटो न.13 यूपी की प्रतापपुर चीनी मिल भोरे. बिहार की सीमा पर स्थित दी बजाज हिंदुस्तान शूगर फैक्टरी ने बिहार के किसानों का गन्ना लेने से इनकार कर दिया हे. मिल प्रबंधन के इस फैसले से बिहार के 234 गांवों के गन्ना किसानों पर संकट के बादल घिर गये हैं. इसके साथ ही मिल ने एक और घोषणा कर यूपी के किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है. मिल ने गन्ना तौल केंद्र (सेंटर) को भी बंद कर दिया है, जिससे यूपी के दूर-दराज के किसानों को सीधे मिल पर ही अपना गन्ना बेचना होगा. इसके कारण किसानों को और आर्थिक बोझ उठाना होगा. इधर, बिहार के किसानों के हित में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की. हालांकि अभी तक प्रतापपुर चीनी मिल द्वारा 2015-16 के लिए पेराई शुरू नहीं की गयी है. मिल द्वारा जनवरी, 2016 से गन्ने की खरीद की जायेगी. मिल के इस रवैये से बिहार के हजारों एकड़ में लगी गन्ने की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. बता दें कि प्रतापपुर चीनी मिल को बंद करने की घोषणा बजाज ग्रुप ने सरकार की विदेशी चीनी नीति का हवाला देते हुए कर दिया था. उसके बाद बजाज ग्रुप ने एक-एक कर अपने सभी कर्मियों को नौकरी से हटा दिया. बाद में किसान संगठनों के आंदोलन एवं सरकार के दवाब के बाद बजाज ग्रुप ने चीनी मिल शुरू करने की घोषणा की. वहीं, बिहार के किसानों का गन्ना लेने से इनकार करने के पीछे मिल प्रबंधन का तर्क है कि मिल का पेराई सत्र देर से शुरू करने एवं मिल का घाटा पाटने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










