बरौली में कार ने पति-पत्नी को कुचला
बरौली में कार ने पति-पत्नी को कुचलाबरौली. बरौली थाने के सीवान-सरफरा पथ पर थाना मोड़ के समीप मंगलवार को कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया […]
बरौली में कार ने पति-पत्नी को कुचलाबरौली. बरौली थाने के सीवान-सरफरा पथ पर थाना मोड़ के समीप मंगलवार को कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सलेमपुर गांव के गुड्डा प्रसाद अपनी पत्नी पिंकी देवी को बाइक से सलेमपुर से बरौली जा रहे थे. रास्ते में तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित कार ने दोनों को कुचल दिया. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया. घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










