थाना व शक्षिक के घर को घेरा

Updated:
विज्ञापन

थाना व शिक्षक के घर को घेराहंगामा : हरखुआ में मजदूरी मांगने पर विवाद के बाद फूटा जनाक्रोश बसपा के लोकसभा प्रत्याशी से शुरू हुई थी झड़पथाने में बवाल के बाद प्रबुद्ध लोगों की पहल पर शांत हुआ मामलाफोटो-25संवाददाता, गोपालगंजशहर के हरखुआ स्थित रेलवे स्टेशन के पास शिक्षक के घर मजदूरी मांगने गये मजदूर के […]

विज्ञापन

थाना व शिक्षक के घर को घेराहंगामा : हरखुआ में मजदूरी मांगने पर विवाद के बाद फूटा जनाक्रोश बसपा के लोकसभा प्रत्याशी से शुरू हुई थी झड़पथाने में बवाल के बाद प्रबुद्ध लोगों की पहल पर शांत हुआ मामलाफोटो-25संवाददाता, गोपालगंजशहर के हरखुआ स्थित रेलवे स्टेशन के पास शिक्षक के घर मजदूरी मांगने गये मजदूर के साथ मारपीट से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शिक्षक के घर को घेर लिया एवं बसपा के लोकसभा के प्रत्याशी चंद्रदीप राम एवं शिक्षक को खोजने लगे. बवाल की खबर पर नगर थाने से सब इंस्पेक्टर बीके सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा. पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाना पहुंच गयी. पीछे से सैकड़ों की संख्या में लोग थाना पहुंच कर हंगामा करने लगे. हंगामे को देख पुलिस कार्रवाई मे जुट गयी. इस बीच बसपा के नेताओं ने पहल कर मामले को शांत कराया और रात में ही दोनों पक्षों में समझौता कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामचंद्रपुर स्कूल के शिक्षक अमरेश राम ने हरखुआ स्टेशन के समीप अपना मकान बनवाया है. मकान बनाने में सुग्रीम सहनी ने मजदूरी की थी. सोमवार की देर शाम वह जब मजदूरी मांगने गया, तो शिक्षक की पत्नी ने मंगलवार को पैसा देने के लिए बुलाया. इस पर मजदूर ने अपशब्द का प्रयोग किया. इस पर नाराज बसपा नेता चंद्रदीप राम ने उस पर हाथ चला दिया. इस बात से ग्रामीण आक्रोशित हो गये. लोगों ने नगर थाना पहुंच कर थाने का घेराव कर दिया तथा हंगामा करने लगे. इसकी सूचना मिलने पर तत्काल बसपा के जिलाध्यक्ष रविरंजन, वार्ड पार्षद जय हिंद प्रसाद, हरखुआ के विकास कुमार आदि पहुंचे और मान-मनौव्वल के बाद किसी तरह मामले को शांत कराने में सफलता मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन