अपहरण के आरोपित ने किया समर्पण
अपहरण के आरोपित ने किया समर्पण गोपालगंज. रितेश अपहरणकांड में नामजद एक आरोपित ने मंगलवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. आरोपित नगर थाने के मानिकपुर नवरंगा गांव के हरकेश यादव है. यादोपुर थाना क्षेत्र के भुआली टोला के निवासी केशव सिंह के पुत्र रितेश कुमार का 10 […]
अपहरण के आरोपित ने किया समर्पण गोपालगंज. रितेश अपहरणकांड में नामजद एक आरोपित ने मंगलवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. आरोपित नगर थाने के मानिकपुर नवरंगा गांव के हरकेश यादव है. यादोपुर थाना क्षेत्र के भुआली टोला के निवासी केशव सिंह के पुत्र रितेश कुमार का 10 नवंबर की रात प्रिया नाम की लड़की से मिलने के बहाने बुला कर एनएच 28 के दानापुर के समीप अपहरण कर लिया गया था. हालांकि पुलिस के दबाव के बाद अपहर्ता ने सीवान के बड़हरिया के समीप रितेश कुमार को मुक्त कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को घटना के दूसरे दिन ही पकड़ लिया था. दो अन्य ने सोमवार को समर्पण कर किया था, जबकि तीसरे आरोपित ने मंगलवार को समर्पण कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










