भगवान महावीर के प्राचीन मूर्ति की चोरी की होगी सीबीआइ जांच: नीतीश
भगवान महावीर के प्राचीन मूर्ति की चोरी की होगी सीबीआइ जांच: नीतीशअपराध पर काबू पाने की मुख्यमंत्री का निर्देशमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने इसी चुनौती के रूप में लिया हैसंवाददाता, पटनाजमुई जिले के क्षत्रियकुंड लछुआड़ स्थित मंदिर से भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति की चोरी के मामले की जांच सीबीआइ करेगा. राज्य सरकार ने […]
भगवान महावीर के प्राचीन मूर्ति की चोरी की होगी सीबीआइ जांच: नीतीशअपराध पर काबू पाने की मुख्यमंत्री का निर्देशमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने इसी चुनौती के रूप में लिया हैसंवाददाता, पटनाजमुई जिले के क्षत्रियकुंड लछुआड़ स्थित मंदिर से भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति की चोरी के मामले की जांच सीबीआइ करेगा. राज्य सरकार ने इसकी सिफारिश कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि सीबीआइ जांच के लिए हमने 29 नवंबर को ही प्रस्ताव भेज दिया है. घटना की जैसे ही जानकारी मिली, वैसे ही बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात हुई. उनसे बातचीत के बाद ही इसकी जांच सीबीआइ को सौंपने का निर्णय लिया गया. विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही के बाद सदन के मुख्य द्वार पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की यह मूर्ति बेशकीमती और प्राचीन है. इसकी चोरी में स्थानीय मूर्ति चोर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गिरोह शामिल होने की आशंका है. इसकी सख्ती से जांच चल रही है. पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया है. सीएम ने कहा कि जैन समाज की धारणा है कि यह मूर्ति भगवान महावीर के जीवन काल में ही स्थापित की गयी थी. मालूम हो कि 18 नवंबर की रात को क्षत्रियकुंड लछुआड़ मंदिर से भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति की चोरी हो गयी थी. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई शुरू की, जिसमें सीआइडी, आर्थिक अपराध जांच कोषांग और भागलपुर के आइजी को शामिल किया गया. कोताही बरतनेवाले पुलिस अधिकारी पर होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्रीसंवाददाता, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पुलिस महकमे को अपराध पर हर हाल में काबू पाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस की ओर से कोताही बरतने का मामला सामने नहीं आया है. कहीं से कोताही बरतने की बात सामने आयेगी, तो जिम्मेवार अफसरों पर कार्रवाई की जायेगी. राज्य में अपराध बढ़ने संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातर विदेश दौरे संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वह तो हमेशा विदेश दौरे पर रहते हैं. इसमें कोई नयी बात तो है नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










