इंगलैंड ने सुपर ओवर में पाक का सूपड़ा साफ

Updated:
विज्ञापन

इंगलैंड ने सुपर ओवर में पाक का सूपड़ा साफशारजाह. तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के बेहतरीन आखिरी ओवर के दम पर इंगलैंड ने तीसरा और आखिरी टी-20 क्रिकेट मैच सुपर ओवर में जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया. वोक्स ने आखिरी ओवर में पहली दो गेंदों पर सात रन दिये, लेकिन आखिरी गेंद पर […]

विज्ञापन

इंगलैंड ने सुपर ओवर में पाक का सूपड़ा साफशारजाह. तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के बेहतरीन आखिरी ओवर के दम पर इंगलैंड ने तीसरा और आखिरी टी-20 क्रिकेट मैच सुपर ओवर में जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया. वोक्स ने आखिरी ओवर में पहली दो गेंदों पर सात रन दिये, लेकिन आखिरी गेंद पर मैच टाइ कराने में कामयाब रहे. पाकिस्तान 155 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका. क्रिस जोर्डन के सुपर ओवर में पाकिस्तान तीन रन ही बना सका. इंगलैंड ने सिर्फ चार गेंद में लक्ष्य हासिल करके सीरीज जीत ली. इस जीत से इंगलैंड टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया, जबकि पाकिस्तान दूसरे से छठे स्थान पर खिसक गया. इंगलैंड ने पहला मैच 14 रन से और दूसरा तीन रन से जीता था. इससे पहले पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने 54 गेंदों में 75 रन बनाये. उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ छठे विकेट के लिए 38 गेंदों में 63 रन भी जोड़े. दोनों उस समय क्रीज पर आये थे, जब पाकिस्तान के पांच विकेट 65 रन पर गिर चुके थे. मलिक ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये. टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुननेवाले इंगलैंड के लिए जेम्स विंस ने 46 और वोक्स ने 37 रन बनाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन