हुस्सेपुर में गैस रिसाव से लगी आग

Updated:
विज्ञापन

हुस्सेपुर में गैस रिसाव से लगी आग 80 हजार नकद सहित तीन लाख की संपत्ति का नुकसान फायर ब्रिगेट के वाहन ने आग पर पाया काबू संवाददाता, भोरे हुस्सेपुर गांव में मंगलवार को रसोई गैस के रिसाव से आग लग गयी. आगलगी की इस घटना में 80 हजार रुपये नकद सहित तीन लाख रुपये की […]

विज्ञापन

हुस्सेपुर में गैस रिसाव से लगी आग 80 हजार नकद सहित तीन लाख की संपत्ति का नुकसान फायर ब्रिगेट के वाहन ने आग पर पाया काबू संवाददाता, भोरे हुस्सेपुर गांव में मंगलवार को रसोई गैस के रिसाव से आग लग गयी. आगलगी की इस घटना में 80 हजार रुपये नकद सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया. इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार में चीत्कार मचा है. मंगलवार को रविशंकर प्रसाद का परिवार घर में था. खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस का लिसिंडर अचानक लिक करने लगा, जिससे घर में आग लग गयी. आग की लपटें तेज होने के कारण कई कमरों में पकड़ लिया. परिवार के सदस्यों को किसी तरह से मशक्कत के बाद मकान से बाहर निकाला गया. ग्रामीण आग को बुझाने का प्रयास करने में जुट गये. इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया. करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन