गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर सख्त गाइडलाइन; बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर पूरी रोक
Muharram DJ Ban: गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क. डीजे, हथियार प्रदर्शन और भड़काऊ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी.
Muharram DJ Ban: (मनीष राज) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन और किसी भी प्रकार के भड़काऊ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की विशेष नजर
जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है. इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी.

सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी निगरानी
प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा करने वालों को चेतावनी दी है. ऐसे मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लोगों से केवल सत्यापित जानकारी साझा करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है.

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
मुहर्रम जुलूस के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.
शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक कर आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की. सभी से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया.

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या प्रशासन को दें.
इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










