गोपालगंज में डीजे पर नाच देखने को लेकर हुए विवाद में तीन गिरफ्तार, मारपीट मामले में भेजे गये न्यायिक हिरासत में
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में डीजे पर नाच देखने को लेकर हुए पुराने विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है.
Gopalganj News: भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुसहर टोली में डीजे पर नाच देखने को लेकर हुए पुराने विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
डीजे पर नाच देखने को लेकर हुआ था विवाद
घटना 19 जून 2026 की रात की है. कल्याणपुर मुसहर टोली में डीजे पर नाच-गान का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान नाच देखने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. घटना में कई लोग घायल हुए थे.
घायलों के परिजनों की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में नामजद आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी.
तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से हुई पहचान
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल आरोपितों की पहचान की. इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ये तीन आरोपित गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिरजू सहनी और विशाल सहनी, दोनों के पिता जवाहर सहनी, निवासी कल्याणपुर तथा पंकज राजभर, पिता हरिलाल राजभर, निवासी कल्याणपुर भटवलिया, थाना भोरे, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है.
अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











