गोपालगंज के इस पुल पर 10 अगस्त को एंट्री बंद, जानिए ट्रैफिक ब्रेक की वजह और वैकल्पिक रूट

Updated:
विज्ञापन

जादोपुर मंगलपुर पुल में आई दरार की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mangalpur-Jadopur Bridge Traffic Closed : 10 अगस्त को मंगलपुर-जादोपुर आरसीसी पुल पर सुबह 5 बजे से 7 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. यह निर्णय पुल के सुपर स्ट्रक्चर की मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य के कारण लिया गया है. जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Mangalpur-Jadopur Bridge Traffic Closed : गोपालगंज में गंडक नदी पर बने मंगलपुर-जादोपुर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल पर 10 अगस्त को दो घंटे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. पुल के सुपर स्ट्रक्चर की मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य के दौरान हाइड्रोलिक जैक से पुल के हिस्से को अस्थायी रूप से उठाकर तकनीकी काम किया जायेगा.

विज्ञापन

सुबह 5 से 7 बजे तक बंद रहेगा पुल

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 10 अगस्त को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक मंगलपुर-जादोपुर पुल पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान दोपहिया, चारपहिया और अन्य सभी वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी.

पुल के सुपर स्ट्रक्चर की होगी मरम्मत

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्य प्रमंडल चंपारण, मोतिहारी की ओर से पुल के सुपर स्ट्रक्चर की मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य किया जाना है. तकनीकी कार्य के दौरान पुल के हिस्से को हाइड्रोलिक जैक की मदद से अस्थायी रूप से उठाया जायेगा.

सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

मरम्मत कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कार्य अवधि में पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह रोकने का निर्णय लिया है. अधिकारियों के अनुसार यातायात रोकने से तकनीकी टीम को सुरक्षित तरीके से काम करने में मदद मिलेगी.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने का निर्देश

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि में यातायात बंद रखने के साथ लोगों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने का निर्देश दिया है. प्रमुख स्थानों पर सूचना पट्ट और दिशा-निर्देश बोर्ड लगाने को कहा गया है.

जाम से बचने के लिए पहले से तैयारी

प्रशासन का उद्देश्य है कि पुल बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को परेशानी न हो और अनावश्यक जाम की स्थिति नहीं बने. इसके लिए लोगों को पहले से यातायात प्रतिबंध की जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही है.

वाहन चालकों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 10 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे के बीच पुल की ओर जाने से बचें. इस अवधि में यात्रा करने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और मरम्मत कार्य पूरा कराने में प्रशासन का सहयोग करें.

Also Read : गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग जारी, उचकागांव प्रथम तो कुचायकोट और फुलवरिया भी टॉप पर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन