गोपालगंज : पंचदेवरी को ग्रीन प्रखंड बनाने की तैयारी, एक दिन में लगाए गए 7,200 पौधे
ग्रामीणों व कर्मियों के साथ पौधारोपण में जुटे बीडीओ
Panchdevari Green Block : गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड को हरा-भरा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है. एक दिन में 7,200 पौधे लगाए गए, और अगले 15 दिनों में कुल 21,600 पौधे लगाने का लक्ष्य है.
Panchdevari Green Block : गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड को ग्रीन प्रखंड बनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को एक ही दिन में 7,200 पौधे लगाए गये. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के तहत शुरू किये गये इस अभियान में अगले 15 दिनों में कुल 21,600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
सभी नौ पंचायतों में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान
पंचदेवरी की सभी नौ पंचायतों में अभियान के तहत पौधे लगाये जा रहे हैं. शनिवार को प्रत्येक पंचायत में 800 पौधों का रोपण किया गया. इस तरह एक दिन में कुल 7,200 पौधे लगाये गये.
बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण
बीडीओ आयुष राज आलोक ने ग्रामीणों और पंचायत कर्मियों के साथ विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया. उन्होंने कोइसा, सिकटिया समेत कई पंचायतों में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों के साथ पौधे लगाये.
गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
15 दिनों में 21,600 पौधे लगाने का लक्ष्य
बीडीओ ने बताया कि योजना के तहत अगले 15 दिनों में प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर कुल 21,600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान के माध्यम से पंचदेवरी की सभी नौ पंचायतों को हरियाली से भरने का प्रयास किया जा रहा है.
सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी
बीडीओ ने ग्रामीणों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है. लगाए गये पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है, तभी अभियान का उद्देश्य पूरा होगा.
पेड़ पर्यावरण संतुलन में निभाते हैं अहम भूमिका
बीडीओ ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. पेड़ ऑक्सीजन देने के साथ पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
ग्रामीणों से अधिक पौधे लगाने की अपील
बीडीओ ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गये पौधों की जिम्मेदारी लेकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी से पंचदेवरी को हराभरा बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पौधारोपण अभियान में पंचायत स्तर के कर्मियों और ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया. अलग-अलग पंचायतों में निर्धारित स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है.
Also Read : गोपालगंज के स्कूलों में अब रोज होगी छात्रों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग, बीडीओ ने लापरवाही पर दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











