गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग जारी, उचकागांव प्रथम तो कुचायकोट और फुलवरिया भी टॉप पर

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते डीएम व अन्य

Gopalganj Health Services : गोपालगंज स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में सीएचसी उचकागांव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान मिला. डीएम समीर सौरभ ने मरीजों को बेहतर सेवाएं देने और कमजोर क्षेत्रों में सुधार के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Gopalganj Health Services : गोपालगंज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक हुई. जुलाई 2026 में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की गयी. सुविधा-वार रैंकिंग में सीएचसी उचकागांव प्रथम, सीएचसी कुचायकोट द्वितीय और आरएच फुलवरिया तृतीय स्थान पर रहा. डीएम ने मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में सुधार के निर्देश दिये.

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन की हुई समीक्षा

बैठक में जुलाई 2026 के स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की गयी. एनटीइपी, भव्या, नियमित टीकाकरण, आशा एवं परिवार नियोजन, गैर-संचारी रोग, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित कई योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई.

अस्पतालों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा

स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को मिल रही सेवाओं, चिकित्सकीय परामर्श, मरीजों के वाइटल पैरामीटर की जांच और औसत प्रतीक्षा समय की समीक्षा की गयी. इसके साथ रेफरल व्यवस्था, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन, डाइट एवं किचन, लिनेन एवं लॉन्ड्री और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की गतिविधियों की प्रगति भी देखी गयी.

गोपालगंज की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

उचकागांव प्रथम, कुचायकोट दूसरे और फुलवरिया तीसरे स्थान पर

जुलाई 2026 की सुविधा-वार रैंकिंग में सीएचसी उचकागांव ने पहला स्थान हासिल किया. सीएचसी कुचायकोट दूसरे और आरएच फुलवरिया तीसरे स्थान पर रहा. जिला स्तर पर जुलाई माह में औसत कुल अंक 80.35 दर्ज किये गये.

ओपीडी और चिकित्सकीय परामर्श का प्रदर्शन बेहतर

बैठक में बताया गया कि जुलाई में स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श की स्थिति बेहतर रही. जिले का ओपीडी पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श अनुपात 99.27 प्रतिशत दर्ज किया गया.

99.58 प्रतिशत मरीजों के वाइटल पैरामीटर की जांच

मरीजों के वाइटल पैरामीटर की जांच में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा. जुलाई में इसका जिला औसत 99.58 प्रतिशत दर्ज किया गया. स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की जांच और चिकित्सकीय सेवा की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया.

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में भी बेहतर प्रदर्शन

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जुलाई माह के आंकड़े प्रस्तुत किये गये. जिले में कुल 7,856 नई गर्भवती महिलाओं का एनएसी पंजीकरण किया गया, जो निर्धारित मासिक लक्ष्य का 115.94 प्रतिशत रहा.

प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीकरण 111.78 प्रतिशत

प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीकरण की उपलब्धि 111.78 प्रतिशत दर्ज की गयी. बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया.

98.97 प्रतिशत आशा कार्यकर्ता रहीं सक्रिय

जुलाई 2026 में जिले में कुल 2,530 आशा कार्यकर्ताओं में से 2,504 सक्रिय रहीं. इस आधार पर सक्रिय आशा कार्यकर्ताओं का प्रतिशत 98.97 दर्ज किया गया.

डीएम ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

डीएम समीर सौरभ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने पर जोर दिया. उन्होंने मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और सभी स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में सुधार का निर्देश

डीएम ने स्वास्थ्य संस्थानों के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा करने को कहा. उन्होंने कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही संस्थानों की व्यवस्थाओं और सेवा गुणवत्ता को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सिविल सर्जन मो इसराइल, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, डीपीएम धीरज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : गोपालगंज : पंचदेवरी को ग्रीन प्रखंड बनाने की तैयारी, एक दिन में लगाए गए 7,200 पौधे



विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन