गोपालगंज के स्कूलों में अब रोज होगी छात्रों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग, बीडीओ ने लापरवाही पर दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल बीइओ व प्रधान शिक्षक

Gopalganj School Attendance Monitoring : गोपालगंज के भोरे प्रखंड में बीईओ ने सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक की. ई-शिक्षाकोष पर विद्यार्थियों के नाम अपडेट करने और एफआरएस के माध्यम से प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj School Attendance Monitoring : गोपालगंज के भोरे प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई. बीईओ नरेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्कूलों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गयी. इस दौरान ई-शिक्षाकोष पर विद्यार्थियों का नाम अपडेट करने और एफआरएस के माध्यम से प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया गया.

ई-शिक्षाकोष पर विद्यार्थियों का नाम जल्द करें अपडेट

बैठक में बीईओ नरेश चंद्र उपाध्याय ने सभी विद्यालयों के ई-शिक्षाकोष पर नामांकित छात्र-छात्राओं का नाम शीघ्र अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों से संबंधित ऑनलाइन रिकॉर्ड को समय पर अपडेट रखने पर जोर दिया.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

बच्चों की उपस्थिति पर हर दिन रहेगी नजर

बीईओ ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है. एफआरएस के माध्यम से विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज कराने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

वेतन संरक्षण के कागजात जल्द जमा करने का निर्देश

बैठक में प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को वेतन संरक्षण से संबंधित कागजातों की जानकारी दी गयी. बीईओ ने संबंधित कागजातों को जल्द जमा करने का निर्देश दिया, ताकि प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके.

स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर

बीईओ ने विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाये. इसके लिए विद्यालय स्तर पर जरूरी प्रयास करने का निर्देश दिया गया.

शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने के निर्देश

बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिये गये. बीईओ ने प्रधान शिक्षकों से स्कूलों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा.

प्रधान शिक्षकों ने रखीं स्कूलों की समस्याएं

बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने विद्यालयों से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं भी रखीं. बीईओ ने संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक जानकारी दी और विभागीय स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की बात कही.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पे मेकर अंजनी कुमार सिंह, प्रधान शिक्षक बृजेश कुमार द्विवेदी, अवनीश त्रिपाठी, सतीश राय, उमेश राम, रमेश कुमार सिंह, अभय कुमार, राधाकांत तिवारी, आनंद कुमार, कमलेश तिवारी और संतोष मिश्र समेत कई प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक मौजूद रहे.

Also Read : गोपालगंज : नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ते ही अलर्ट हुआ प्रशासन, बैकुंठपुर में तटबंध की बढ़ाई गई सुरक्षा



विज्ञापन
अजित द्विवेदी

लेखक के बारे में

By अजित द्विवेदी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन