गोपालगंज : इयरफोन लगा ट्रैक पार कर रहा था छात्र, ट्रेन से कटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 8:34 AM
कुचायकोट (गोपालगंज) : थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर करमैनी रेलवे ढाले के पास सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. यहां कोचिंग के लिए घर से निकले छात्र की ट्रेन के चपेट में आ जाने से मौत हो गयी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्र की मौत की […]
कुचायकोट (गोपालगंज) : थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर करमैनी रेलवे ढाले के पास सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. यहां कोचिंग के लिए घर से निकले छात्र की ट्रेन के चपेट में आ जाने से मौत हो गयी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्र की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया.
मृत छात्र कुचायकोट थाने के भठवा गांव निवासी डॉ अजीत तिवारी का 13 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप तिवारी बताया गया. वह सातवीं कक्षा का छात्र था और कुचायकोट के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र को उसके चाचा बाइक से करमैनी रेलवे ढाले तक छोड़कर आ गये. सूर्यप्रताप कोचिंग जाने के लिए ट्रैक से होकर जा रहा था.
इस दौरान वह मोबाइल का इयरफोन कानों में लगाये हुए था. उधर, गोरखपुर की तरफ से आ रही गोरखपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन आ गयी. ट्रेन की चपेट में आने से कई टुकड़ों में छात्र का शव बिखर गया. बताया जाता है कि ट्रेन को आते देख आसपास के लोगों ने भी शोर मचाकर छात्र को आगाह करना चाहा, पर कान में इयरफोन लगे होने से उसे सुनायी नहीं दिया और छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया.
हादसे की सूचना मिलने पर छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे. जीआरपी की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर छात्र की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










