हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से प्लंबर की गयी जान

Updated at : 23 May 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से प्लंबर की गयी जान

गोपालगंज : हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिसमें सवार प्लंबर गंभीर रूप से घायल हो गया. वह मौके पर ही काफी देर तक तड़पता रहा और लोग आते-जाते रहे. लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों […]

विज्ञापन

गोपालगंज : हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिसमें सवार प्लंबर गंभीर रूप से घायल हो गया. वह मौके पर ही काफी देर तक तड़पता रहा और लोग आते-जाते रहे. लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. इस दौरान उसकी मौत हो गयी. डॉक्टरों का मानना था कि घटना के तत्काल बाद अस्पताल पहुंचा होता तो उसकी जान बचायी जा सकती थी.

यह घटना मानवता को झकझोरने वाली है. युवक कोन्हवा पेट्रोल पंप के समीप ट्रक के ठोकर मारने से हाइवे पर गिरकर छटपटा रहा था. इस घटना में किसी ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना उचित नहीं समझा. पुलिस ने मौके से उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने बताया कि मांझा थाना क्षेत्र के प्रतापुपर गांव के मुकेश कुमार पलंबर मिस्त्री का काम करने के लिए शाम चार बजे सासामुसा जा रहा था.
शाम चार बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. पहुंचे परिजन और पड़ोसी इलाज के लिए लेकर जैसे ही निकले की उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल से पुलिस ने बाइक को जब्त कर ली है, जबकि ट्रक का कोई पता नहीं चल पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन