Gopalganj news: हीट वेव को लेकर उचकागांव सीएचसी अलर्ट, बनाया गया विशेष वार्ड

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj news: हीट वेव को लेकर उचकागांव सीएचसी अलर्ट, बनाया गया विशेष वार्ड

Gopalganj news: लू के मरीजों को मिलेगा 24 घंटे इलाज, एसी वार्ड और जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था

विज्ञापन

Gopalganj news:(प्रशांत पाठक) भीषण गर्मी को देखते हुए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ‘हीट वेव’ (लू) के मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है. गर्मी और तेज धुप के दौरान तापमान में भारी बढ़ोतरी और आम लोगों पर इसके गंभीर प्रभाव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है.

स्पेशल वार्ड में मरीजों की राहत के लिए पुख्ता इंतजाम


अस्पताल प्रशासन ने इस स्पेशल वार्ड में मरीजों की राहत के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. वार्ड को पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) बनाया गया है. जिससे लू से पीड़ित मरीजों को तुरंत राहत मिल सके।इसके साथ ही मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक 24 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं हर समय उपलब्ध कराई गई हैं.
सीएचसी उचकागांव के स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि इस विशेष वार्ड में वर्तमान में दो बेड लगा दिए गए हैं. स्थिति और जरूरत को देखते हुए आने वाले दिनों में बेडों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है.

24 घंटे सेवाएं चालू


अस्पताल में हीट वेव के मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं चालू हैं. इसके लिए डॉक्टरों और एएनएएम की रोस्टर के अनुसार 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है.

अस्पताल प्रशासन की मुख्य तैयारियां

एसी वार्ड: अत्यधिक तापमान से मरीजों को बचाने के लिए विशेष रूप से वातानुकूलित वार्ड.
दवाइयों की उपलब्धता: लू और डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए 24 प्रकार की दवाइयां स्टॉक में0उपलब्ध.
स्टाफ का रोस्टर: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की शिफ्टवार तैनाती.


स्वास्थ्य प्रबंधन ने आम जनता से भी अपील की है कि नवतपा के दौरान दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन