सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना बन सकता है हेल्दी आदत, लेकिन हर किसी के लिए नहीं है सही

Updated:
विज्ञापन
Soaked Fenugreek Seeds Water Side Effects (PC: AI Image)

Soaked Fenugreek Seeds Water Side Effects (PC: AI Image)

Fenugreek Seeds Water Side Effects: अगर आप भी सुबह की शुरुआत खाली पेट मेथी का पानी पीकर करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. मेथी का पानी कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है, लेकिन इसके फायदे जितने महत्वपूर्ण हैं, उतना ही यह जानना भी जरूरी है कि किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Fenugreek Seeds Water Side Effects: सुबह की शुरुआत अच्छी आदतों के साथ करने से शरीर को लंबे समय तक फायदा मिल सकता है. इन्हीं आदतों में से एक है मेथी का पानी पीना. कई लोग इसे अपनी मॉर्निंग रूट.न में इसलिए शामिल करते हैं क्योंकि माना जाता है कि यह पाचन को बेहतर बनाने, वजन घटाने और ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद कर सकता है. हालांकि, हर घरेलू नुस्खा हर व्यक्ति के लिए एक जैसा काम नहीं करता. इसलिए मेथी का पानी पीने से पहले इसके फायदे के साथ-साथ यह जानना भी जरूरी है कि किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

मेथी का पानी पीने के फायदे

मेथी के दानों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. रातभर भिगोए गए मेथी के दानों का पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिल सकती है. यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक माना जाता है.

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मेथी का पानी आपकी डाइट का हिस्सा बन सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इससे बार-बार भूख लगने की संभावना कम हो सकती है और ओवरईटिंग से बचाव हो सकता है. NIH (National Institutes of Health) के अनुसार में यह भी सामने आया है कि मेथी ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद कर सकती है. हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज या दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी?

  • डायबिटीज की दवा लेने वाले लोग बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें.
  • जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से कम रहता है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को इसे नियमित रूप से पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
  • मेथी से एलर्जी वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
  • जिन लोगों को बार-बार दस्त, एसिडिटी या पेट से जुड़ी समस्या रहती है, उन्हें भी पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
  • ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली) दवा लेने वाले लोगों को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए.

Methi Water: मेथी का पानी कैसे पिएं?

एक गिलास पानी में 1 से 2 चम्मच मेथी के दाने रातभर भिगो दें. सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं. अगर पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरुआत करें. अगर शरीर में किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें.


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola