Gopalganj News: एक देशी कट्टा के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: एक देशी कट्टा के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

Gopalganj News: कटेया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा के साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Gopalganj News: (अरविन्द कुमार चौबे) गोपालगंज जिले के कटेया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा बरामद किया है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में अवैध हथियार से जुड़ी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी.

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद किया तथा पांच लोगों को हिरासत में लिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों से हथियार के स्रोत, उसके उपयोग और संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन