Gopalganj News: प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: सिधवलिया के टेकनवास गांव में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की, पुलिस ने सुरक्षित उतारा नीचे

विज्ञापन

Gopalganj News: (पवन अग्रवाल) गोपालगंज जिले में लड़कियों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास गांव का है, जहां सोमवार को गाजी गौरा गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गयी. किशोरी शोले फिल्म की सीन को ताजा कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

गांजी गौरा गांव की रहने वाली किशोरी गांव के ही धनंजय सहनी नामक युवक से प्रेम करती थी. बताया जा रहा है कि प्रेमी द्वारा संबंध स्वीकार नहीं किए जाने के बाद किशोरी नाराज होकर टावर पर चढ़ गयी.और उससे शादी की जीद पर अड़ गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. लोगों की सांसे थम गयी.

पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

वह कूद कर जान दे देने की धमकी देने लगी. सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा. फिलहाल किशोरी को महमदपुर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन