किशोरी का अपहरण युवक पर मामला दर्ज
Updated at : 09 May 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : शादी की नीयत से एक किशोरी का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में किशोरी के पिता ने सोनवर्षा ओपी थाने में युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गयी है. बताया जाता है कि किशोरी नावानगर […]
विज्ञापन
डुमरांव : शादी की नीयत से एक किशोरी का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में किशोरी के पिता ने सोनवर्षा ओपी थाने में युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गयी है. बताया जाता है कि किशोरी नावानगर प्रखंड के रामनगर गांव की रहनेवाली है. सोमवार की रात किशोरी खाना खाकर अपने परिजनों के साथ सोने चली गयी.
सुबह में जब परिजन उठे तो किशोरी घर से गायब थी. किशोरी को घर में नहीं देख परिजन परेशान हो उठे और पास-पड़ोस सहित नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू कर दी. इसी दौरान पता चला कि बगेन थाने के बरुआ गांव निवासी विक्की कुमार ने शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




