थावे शक्तिपीठ पहुंचे कृषि व शिक्षा मंत्री, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2026 12:36 PM
मां थावे दरबार में पूजा-अर्चना करने पहुंचे कृषि व शिक्षा मंंत्री.
Gopalganj News : थावे मां सिंहासनी के दरबार में पहुंचे कृषि व शिक्षा मंत्री, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की
थावे (गोपालगंज) से चितरंजन उपाध्याय की रिपोर्ट Gopalganj News : बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी के दरबार में कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी शनिवार को पहुंचे. मंत्रियों ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, प्रदेश में शांति और सामाजिक सौहार्द की कामना की.
मां थावे भवानी के दिव्य दरबार में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय और मुकेश पांडेय व मंदिर के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे ने मंत्रियों का स्वागत करते हुए विधिपूर्वक पूजा कराई. मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था.
धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे. मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक था. मंत्रीगण ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पूजा में भाग लिया और राज्य के विकास एवं कल्याण के लिए अपने शुभकामनाएं व्यक्त की.
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी मंत्रियों के आगमन पर उत्साह और श्रद्धा व्यक्त की. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि उर्फ मंटू गिरि, रवि प्रकाया मणी त्रिपाठी, उमेश प्रधान, नेता चंदन पूरी, राजेश बरनवाल, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पश्चिम मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी, तथा पार्टी के अन्य और अमन शर्मा ने भी इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया.
Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










