फिल्म काकोरी का मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के नेशनल कॉम्पिटिशन में चयन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2026 1:37 PM

विज्ञापन

चर्चित फिल्म काकोरी.

Gopalganj News : कमलेश मिश्र ने बताया फिल्म काकोरी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI), गोवा में गैर-फीचर श्रेणी की ओपनिंग फिल्म बनने का गौरव प्राप्त हुआ था.

विज्ञापन

Gopalganj News :  संजय कुमार अभय की रिपोर्ट

जिले के हथुआ प्रखंड के सिंगहा गांव निवासी फिल्मकार कमलेश मिश्र की चर्चित फिल्म काकोरी का चयन भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF) 2026 के नेशनल कॉम्पिटिशन श्रेणी में किया गया है.

कमलेश मिश्र ने बताया कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि इससे पहले फिल्म काकोरी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI), गोवा में गैर-फीचर श्रेणी की ओपनिंग फिल्म बनने का गौरव प्राप्त हुआ था. अब MIFF 2026 के नेशनल कॉम्पिटिशन में चयन फिल्म की सफलता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

सफलता का श्रेय फिल्म की पूरी टीम को दिया

उन्होंने इस सफलता का श्रेय फिल्म की पूरी टीम को देते हुए कहा कि निर्माता जसविंदर और सह-निर्माता मिंटी मिश्रा का सहयोग हर कदम पर प्रेरणादायक रहा. उनकी प्रतिबद्धता और विश्वास ने इस परियोजना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इनलोगों की रही अहम भूमिका

फिल्म की सफलता में बरौली प्रखंड के हलुआर पीपरा निवासी सोनू सिंह राजपूत, कटेया प्रखंड के गौरा गांव निवासी तथा वरीय अधिवक्ता राम व्यास तिवारी के पुत्र मानवेंद्र मिश्र सहित संतोष ओझा, पियुष सुहैनी, विकास श्रीवास्तव, कृष्णा भट्ट, देव अग्रवाल, सुभाष कुमार, दीपक पटेल, रजनीश कौशिक, संजय मोदयानी, नीरज मिश्रा, पियुष सिंह, वापी भट्टाचार्य, अमित मुतरेजा और राजविंद्र का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

फिल्म काकोरी की इस उपलब्धि को गोपालगंज के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन