इ-किसान भवन को कारोबारी को करना पड़ा खाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 6:13 AM

विज्ञापन

प्रभात खबर में छपे समाचार के बाद हरकत में आया प्रशासन गोपालगंज : कृषि विभाग के परिसर में स्थित इ-किसान भवन को अंतत: कोठिला बनाने वाले कारोबारी को खाली करना पड़ा. ‘प्रभात खबर में दो फरवरी को प्रकाशित इ-किसान भवन को कर दिया कारोबारी के हवाले’ शीर्षक से छपी खबर के बाद प्रशासन हरकत में […]

विज्ञापन

प्रभात खबर में छपे समाचार के बाद हरकत में आया प्रशासन

गोपालगंज : कृषि विभाग के परिसर में स्थित इ-किसान भवन को अंतत: कोठिला बनाने वाले कारोबारी को खाली करना पड़ा. ‘प्रभात खबर में दो फरवरी को प्रकाशित इ-किसान भवन को कर दिया कारोबारी के हवाले’ शीर्षक से छपी खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया. जिला प्रशासन के आदेश पर मंगलवार को इ-किसान भवन में बनाकर रखे गये कोठिला व अन्य सामान हटाकर कमरा को खाली करना पड़ा.
ध्यान रहे कि छपरा के कारोबारी ने डीएओ सुरेश प्रसाद को मैनेज कर पिछले दो महीने से इ-किसान भवन के नीचले तल्ला के कमरों में कोठिला तैयार कर भर रखा था. कोठिला बनानेवाले कारीगरों के रहने के लिए भी उसी में इंतजाम किया गया था.
कोठिला के निर्माण के दौरान हो रही खट-खट की आवाज प्रखंड कृषि कार्यालय के साथ गन्ना उद्योग विभाग तथा गन्ना विकास विभाग का कार्य भी प्रभावित हो रहा था. कोठिला निर्माण का कार्य बंद होने से वहां मौजूद कार्यालय के कर्मियों ने राहत की सांस ली हैं. वहीं, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आनंद बिहारी प्रसाद सिन्हा ने डीएम से अपील की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाये. आखिर सरकारी भवन को गोदाम बनाने के लिए कैसे दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन