कटिहार में जनता दरबार में इंसाफ की गुहार बनी जानलेवा, बड़ा हादसा टला

कटिहार जनता दरबार में न्याय की आस टूटी तो फरियादी ने पी लिया जहर
Katihar News: कटिहार जनता दरबार में न्याय की आस टूटी तो फरियादी ने पी लिया जहर. समाहरणालय में मचा हड़कंप, समय रहते बची जान और उठे सिस्टम पर गंभीर सवाल.
कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट.
Katihar News: समाहरणालय में आयोजित डीएम के जनता दरबार के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक फरियादी ने न्याय नहीं मिलने से आहत होकर जहर पी लिया. घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते अधिकारियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई. घायल व्यक्ति को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.
वर्षों से जमीनी विवाद में फंसा था मामला
पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मनोज कुमार झा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह पिछले कई वर्षों से जमीनी विवाद को लेकर लगातार जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन समाधान नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान था.
आठ महीने पहले भी दी थी चेतावनी
परिजनों और पीड़ित के अनुसार उसने लगभग आठ महीने पहले भी प्रशासन को आवेदन देकर चेतावनी दी थी कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है.
जनता दरबार में पी लिया फिनाइल
सोमवार को मनोज कुमार झा एक बार फिर अपनी शिकायत लेकर डीएम के जनता दरबार में पहुंचा था. लेकिन वहां भी उसे कोई ठोस समाधान नहीं मिला. इसी दौरान वह आहत होकर फिनाइल पी बैठा, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, बची जान
घटना के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने त्वरित इलाज कर उसकी जान बचा ली. चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में आ गई.
प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. संबंधित विभाग से अब तक की गई कार्रवाई और आवेदन की स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय की जाएगी और पीड़ित की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा.
Also Read: भागलपुर मेें पप्पू यादव ने बंद की मुफ्त नाव सेवा, सरकार व कंपनी पर उठाये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










