बिहार : गोपालगंज में मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या, तीन अन्य जख्मी

Published at :30 May 2018 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गोपालगंज में मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या, तीन अन्य जख्मी

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना अंतर्गत बलेसरा पंचायत के मुखिया महात्मा चौधरी के घर पर अज्ञात अपराधियों ने बीती रात अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे उनके बड़े पुत्र की मौत हो गयी. जबकि मुखिया, उनकी पत्नी और एक अन्य पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पुलिस अधीक्षक रशीद जमा ने आज बताया […]

विज्ञापन

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना अंतर्गत बलेसरा पंचायत के मुखिया महात्मा चौधरी के घर पर अज्ञात अपराधियों ने बीती रात अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे उनके बड़े पुत्र की मौत हो गयी. जबकि मुखिया, उनकी पत्नी और एक अन्य पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

पुलिस अधीक्षक रशीद जमा ने आज बताया कि बीती रात उचकागांव थाने की बलेसरा पंचायत के मुखिया महात्मा चौधरी के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिससे मुखिया के पुत्र सत्येंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में मुखिया महातम चौधरी, उनकी पत्नी प्रभावती देवी एवं पुत्र नागेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

बिहार में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के गोपालगंज जिला अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू ने जिले में जंगलराज कायम हो जाने का आरोप लगाते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ मृतक के आश्रितों को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन