गोपालगंज : ....जब चोरी करने से मना करने पर वृद्धा की जुबान-होंठ को काटा

Published at :28 May 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : ....जब चोरी करने से मना करने पर वृद्धा की जुबान-होंठ को काटा

गोपालगंज : भोरे में मानवता उस समय तार–तार हो गयी, जब कटहल चोरी करने से मना करने पर एक वृद्ध विधवा के यहां चोरी करने आये युवकों ने धारदार हथियार से उसकी जीभ व होंठ काट डाले. लहू–लुहान महिला को ग्रामीणों के सहयोग से उसे भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने कटेया थाना […]

विज्ञापन

गोपालगंज : भोरे में मानवता उस समय तार–तार हो गयी, जब कटहल चोरी करने से मना करने पर एक वृद्ध विधवा के यहां चोरी करने आये युवकों ने धारदार हथियार से उसकी जीभ व होंठ काट डाले. लहू–लुहान महिला को ग्रामीणों के सहयोग से उसे भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने कटेया थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए उसे कटेया भेज दिया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया.

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के मगहियां गांव निवासी स्व. ठग सिंह की 75 वर्षीया पत्नी सोमरिया देवी शनिवार की रात भोरे थाना क्षेत्र क ल्याणपुर गांव स्थित अपने बथान पर सोयी थी, जहां कटहल के पेड़ भी लगे हैं. रात के लगभग दो बजे अचानक दो युवक वहां आये और कटहल की चोरी करने लगे. सोमरिया देवी की नींद खुल गयी और उसने शोर मचाना शुरू किया. उसके शोर मचाते ही दोनों युवकों ने पहले तो उसकी जम कर पिटाई कर दी. बाद में वो कहीं इस बात का खुलासा ना कर दे इस डर से उसने महिला की जीभ और होंठ को काट डाला. इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन