Video: डक पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, स्टैंड्स में दिखा काव्या मारन का एग्रेसिव रिएक्शन

वैभव सूर्यवंशी (बाएं) और काव्या मारन (दाएं), Pic- Social Media/X
Vaibhav Suryavanshi Wicket: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच में काव्या मारन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह रिएक्शन राजस्थान के इम्पैक्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी के शून्य पर आउट होने के बाद आया. वैभव का विकेट डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे ने लिया.
Vaibhav Suryavanshi Wicket: आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की पारी खेली.
इसके बाद 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले ही ओवर में अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए. इस मैच में राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया.
इम्पैक्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी रहे फ्लॉप
राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताते हुए उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. लेकिन यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं गया. वैभव पारी के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद का सामना कर रहे थे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें आउट किया.
काव्या मारन का जश्न कैमरे में हुआ कैद
वैभव सूर्यवंशी जब अपनी पहली गेंद खेल रहे थे, तब गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में काफी ऊंची चली गई. इस दौरान टीवी स्क्रीन पर सीधा कट हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन की तरफ गया. विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने जैसे ही वैभव का आसान कैच पकड़ा, स्टैंड्स में बैठी काव्या का रिएक्शन देखने लायक था. उनका यह खुशी से भरा वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह जोश में कुछ शब्द भी बोलती हुई नजर आ रही हैं.
डेब्यू मैच में प्रफुल्ल हिंगे का कमाल
हैदराबाद की तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे 24 साल के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने शानदार शुरुआत की. उन्होंने राजस्थान की पारी के पहले ओवर में ही अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाया. हिंगे ने अपने इस ओवर में वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी आउट करके राजस्थान की कमर तोड़ दी.
दबाव में आई राजस्थान रॉयल्स की टीम
हैदराबाद के 216 रनों के जवाब में राजस्थान की शुरुआत किसी डरावने सपने जैसी रही. पहले ही ओवर में तीन झटके लगने से पूरी टीम गहरे दबाव में आ गई. ईशान किशन की 91 रनों की शानदार पारी के कारण हैदराबाद पहले से ही मजबूत स्थिति में थी. इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं.
ये भी पढ़ें-
कौन है प्रफुल्ल हिंगे? राजस्थान के खिलाफ 1 ओवर में झटके 3 विकेट, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हवा में टंग गई गेंद और टूट गया ईशान किशन के शतक का सपना, RR को कूटा
अंपायर की बात न मानना टिम डेविड को पड़ा भारी, लगा जुर्माना, हार्दिक को भी मिली सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




