वजीरगंज में जर्जर भवन में चल रहा आवासीय विद्यालय, नवादा शिफ्टिंग रोकने के लिए जीतन राम मांझी से मिले सांसद प्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन

वजीरगंज स्थित अम्बेडकर आवासीय विद्यालय | Prabhat Khabar Network

वजीरगंज के जर्जर प्लस टू डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय के संचालन में आ रही समस्याओं के कारण सांसद प्रतिनिधि ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की. उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही वैकल्पिक भवन उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

विज्ञापन

Ambedkar Residential School : प्लस टू डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय, वजीरगंज के जर्जर भवन के कारण विद्यालय संचालन में आ रही परेशानियों को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के वजीरगंज प्रखंड प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की. उन्होंने विद्यालय के लिए वजीरगंज में ही तत्काल वैकल्पिक भवन उपलब्ध कराने की मांग रखी.

आपके शहर में

विज्ञापन

भवन की जर्जर स्थिति और पानी के रिसाव की समस्या

सुनील कुमार मांझी ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री को दिए गए लिखित आवेदन की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय का वर्तमान भवन काफी जर्जर हो चुका है. भवन की छत एवं अन्य हिस्सों से पानी का रिसाव होने के कारण विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि विद्यालय को वजीरगंज से नवादा स्थानांतरित करने के बजाय स्थानीय स्तर पर ही वैकल्पिक भवन उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का आश्वासन

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आश्वासन दिया कि वजीरगंज में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा निर्मित खाली भवन में विद्यालय का संचालन शुरू कराने के संबंध में प्रधान सचिव से बातचीत कर आवश्यक पहल की जाएगी. इस आश्वासन से विद्यालय को वजीरगंज में ही बनाए रखने की उम्मीद जगी है.

Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर

नवनिर्मित खाली भवन में विद्यालय संचालन का सुझाव

सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय से केवल सौ मीटर की दूरी पर शिक्षा विभाग का एक नवनिर्मित भवन खाली पड़ा है, जिसे विभागीय अधिकारियों की अनुशंसा पर विद्यालय संचालन आसान एवं सुरक्षित हो सकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन