गुजरात-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटर पहुंचे बोधगया, बिहार के पर्यटन स्थलों के लिए बनाएंगे पैकेज

Updated:
विज्ञापन

बोधगया स्थित बुद्ध मूर्ति के समक्ष विभिन्न राज्यों के टूर ऑपरेटर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देश भर के 50 से अधिक प्रमुख टूर ऑपरेटरों का एक दल बोधगया पहुंचा है. उन्होंने यहां के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया, जिसका उद्देश्य बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देना है. ये ऑपरेटर अब अपने राज्यों से अधिक पर्यटकों को बिहार लाने के लिए विशेष टूर पैकेज तैयार करेंगे.

विज्ञापन

Bodh Gaya Tour Operators : गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटरों का दल मंगलवार को बोधगया पहुंचा है. यह सभी बोधगया, राजगीर व नालंदा का भ्रमण कर यहां स्थित पर्यटन व ऐतिहासिक स्थलों को देखेंगे.

विज्ञापन

इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोधगया स्थित विभिन्न होटलों की व्यवस्था, खान-पान सहित ग्राहकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी आंकलन करेंगे.

इसके बाद वे सभी अपने-अपने राज्यों से बोधगया, राजगीर, नालंदा व बिहार के अन्य स्थलों को देखने के लिए सैलानियों को प्रेरित करेंगे व यहां तक उनके लिए टूर पैकेज तैयार करेंगे.

बकरौर सुजाता गढ़ और महाबोधि मंदिर का भ्रमण

मंगलवार को बोधगया पहुंचे टूर ऑपरेटरों ने बकरौर स्थित सुजाता गढ़, 80 फुट बुद्ध मूर्ति के साथ ही अन्य बौद्ध मंदिरों व मूर्तियों को देखा.

Also Read : विष्णुपद समेत गया जी के मंदिरों में 24 अगस्त से शुरू होगा पांच दिवसीय झूलनोत्सव, चांदी के झूले पर झूलेंगे भगवान

शाम को सभी महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर की भव्यता व रात्रि में कृत्रिम लाइटों से मंदिर परिसर में निखरने वाली छटा को भी देखा. इस बीच यहां स्थित विभिन्न होटलों में हाई-टी, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर कर बोधगया के आवासन स्थिति का भी आंकलन किया.

राजगीर और नालंदा का दौरा तथा स्थानीय टूर ऑपरेटरों से बैठक

इनका समन्वय करने वाले टूर ऑपरेटर रामजी शर्मा व मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लगभग 60 की संख्या में पहुंचे टूर ऑपरेटरों का यह दल बुधवार को राजगीर व नालंदा का भ्रमण कर शाम को बोधगया लौट आएंगे.

Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इसके बाद एक होटल में स्थानीय टूर ऑपरेटरों के साथ डिनर होगी व पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी.

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का अन्वेषण

उन्होंने बताया कि बोधगया व बिहार में पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण धार्मिक, ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों का एक्सप्लोर किया जा रहा है, जिससे विदेशी के साथ-साथ देशी सैलानियों की भी आवाजाही बढ़ाई जा सके. इससे पर्यटन को बल मिलेगा व इससे आधारित व्यवसाय को भी लाभ पहुंचेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन