गया जी : इमामगंज में एक माह में तीसरी बार बही पुलिया, एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

Updated:
विज्ञापन

टूटी हुई पुलिया | Prabhat Khabar Network

गया जी के इमामगंज प्रखंड की मंझौली पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. भुतही नदी पर महज एक माह पहले बनाई गई छोटी पुलिया तेज बहाव में तीसरी बार बह गई है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है.

विज्ञापन

Imamganj Bridge Washed Away : गया जी के इमामगंज प्रखंड की मंझौली पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल एक बार फिर खुल गई है. भुतही नदी पर महज एक माह पहले होम पाइप के सहारे बनाई गई छोटी पुलिया सोमवार को तेज बहाव में तीसरी बार बह गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिया के बह जाने से निजामदीह, जिरवातरी, ओमान, मल्लाह जोत, बघा डावर और कलामी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क बाधित हो गया है.

Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बार-बार बहने और अस्थायी निर्माण के आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष पुलिया का निर्माण पहले भी दो बार कराया जा चुका है, लेकिन प्रत्येक बार बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव में पुलिया बह गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार अस्थायी तरीके से पुलिया बनाए जाने के कारण समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है.

तेज बहाव और आवागमन में भारी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद भुतही नदी में पानी का बहाव काफी बढ़ गया, जिसके कारण पुलिया तीसरी बार बह गई. पुलिया टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read : विष्णुपद समेत गया जी के मंदिरों में 24 अगस्त से शुरू होगा पांच दिवसीय झूलनोत्सव, चांदी के झूले पर झूलेंगे भगवान

स्थायी एवं मजबूत पुलिया निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से भुतही नदी पर स्थायी एवं मजबूत पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में पुलिया बहने और गांवों का संपर्क टूटने की समस्या से निजात के लिए ठोस पहल जरूरी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन