गया जी में 20 अगस्त को लगेगा सोलर कार्यक्रम, रूफटॉप प्लांट और सब्सिडी की मिलेगी पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गया जी में 20 अगस्त को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने, सरकारी सब्सिडी और बिजली बिल में बचत के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana Gaya Ji : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को गया जी के हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह में सोलर से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप चंद देव ने दी.

योजना के लाभ और सब्सिडी की विस्तृत जानकारी

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने, योजना के लाभ, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, सोलर प्लांट की स्थापना एवं रख-रखाव तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल में होने वाली बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

विभागीय अधिकारियों और एजेंसियों की सहभागिता

कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर एजेंसी के प्रतिनिधि एवं लाभुकों की सहभागिता रहेगी.

Also Read : विष्णुपद समेत गया जी के मंदिरों में 24 अगस्त से शुरू होगा पांच दिवसीय झूलनोत्सव, चांदी के झूले पर झूलेंगे भगवान

आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों पर विशेषज्ञों की चर्चा

विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम के उपयोग से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी भी दी जायेगी.

Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विद्युत कार्यपालक अभियंता की जिलेवासियों से अपील

गया शहरी क्षेत्र के विद्युत कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन