जिले के दक्षिण-पश्चिम में सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें

नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के एक दिवसीय बिहार-झारखंड बंदी को लेकर डुमरिया प्रखंड में असर देखने को मिला. सुबह से ही व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानें बंद किये हुए थे.
डुमरिया. नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के एक दिवसीय बिहार-झारखंड बंदी को लेकर डुमरिया प्रखंड में असर देखने को मिला. सुबह से ही व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानें बंद किये हुए थे. प्रखंड क्षेत्र में स्थित लगभग आधा दर्जन बैंक व सीएसपी में भी ताले लटके रहे. प्रखंड के मंझौली, डुमरिया, कोलसैयता, मांडर, मैगरा,नारायणपुर आदि छोटे-मोटे बाजार भी बंद रहे. बसों का परिचालन बिल्कुल बंद रहा. डुमरिया से हर रूट के लिए खुलने वाले वाहनों का परिचालन नहीं हो सका. सड़कों पर सिर्फ छोटी गाड़ियां व ऑटो-टोटो चलते नजर आये. मैगरा में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर भी बंदी का प्रतिकूल असर देखने को मिला. हालांकि मैगरा में सब्जी व फल की दुकानें खुली रहीं. दूसरी ओर बंदी को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी सतर्क दिखा. सभी थानों की पुलिस रास्ते में पैट्रोलिंग करती नजर आयी. एसएसबी, सीआरपीएफ व एसटीएफ जवानों द्वारा छापेमारी अभियान भी चलाया गया था. गुरुआ थाना के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सली बंदी का मिलाजुला असर देखा गया. नक्सली बंद के दौरान गुरुआ, भरौंधा, नगवां व मंगरावां से चलनेवाली सभी यात्री बसों को बंद देखा गया, इससे जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई हो रही थी. दूसरी तरफ बंदी के वजह से टोटो व ऑटो की बल्ले-बल्ले रही. वहीं बाजार की अधिकतर दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं. इधर पुलिस प्रशासन सख्त दिखा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




