पुलिस ने आरोपितों के घर चिपकाये इश्तेहार
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 23 Apr 2025 8:33 PM
टिकारी थाने की पुलिस ने विवाहिता हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाये.
टिकारी. टिकारी थाने की पुलिस ने विवाहिता हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाये. दारोगा सह अनुसंधानकर्ता विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव व जहानाबाद जिले के विशुनगंज थाना क्षेत्र के धराउत गांव में आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाये. टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लाव गांव में विवाहिता की निर्मम हत्या कर शव को मोरहर नदी में दबा दिया गया था. कांड के अनुसंधान की जिम्मेवारी एसआइ विवेकानंद सिंह को दी गई थी. कांड में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. वहीं, अन्य आरोपित फरार हैं. न्यायालय द्वारा आरोपियों को आत्मसमर्पण करने का इश्तेहार चिपकाने का आदेश दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










