बाइपास में सड़क किनारे कचरा फेंक दे रहे लोग, नहीं हो रही कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 7:17 PM
ड़नपुर बाइपास पांच नंबर गेट जानेवाली सड़क के किनारे ही ठेला, होटल आदि का कचरा फेंका जा रहा है. यहां पर कचरे का अंबार लग गया है.
गया. माड़नपुर बाइपास पांच नंबर गेट जानेवाली सड़क के किनारे ही ठेला, होटल आदि का कचरा फेंका जा रहा है. यहां पर कचरे का अंबार लग गया है. स्थिति यह है कि कचरा अब सड़क तक पहुंच रहा है. नगर निगम में विभाग की ओर से कई नये अधिकारियों को स्वच्छता देखने के लिए तैनात किया गया है. इसके बाद भी यहां के लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है. एकाध माह और इसी तरह कचरा फेंका गया, तो यहां कचरे का पहाड़ बन जायेगा. हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारी हर दिन इस रोड से गुजरते हैं. इसके बाद भी इस पर उनका ध्यान नहीं जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरा फेंकने से मना करने पर लोग लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं. वार्ड 44 की पार्षद संगीता देवी ने कहा कि कई बार कचरा फेंकने के लिए दुकानदारों को मना किया गया है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. नगर निगम में इस बारे में सूचना दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










