बाहर से आनेवालों को लेकर गांव में दहशत, प्रवेश पर रोक

बाहर से आनेवाले को लेकर गांव में दहशत, प्रवेश पर रोकफोटो- अतरी-55-अतरी. थाना क्षेत्र के कई गांव में बाहर से कमा कर आनेवाले लोगों को लेकर लोगों में दहशत फैला हुआ है. इसे लेकर असढ़िया गांव के विलास सिंह ने बताया कि जगदेव साव का लड़का धर्मवीर कुमार, गिरेंद्र सिंह का लड़का गोलू कुमार, सुबिंद्र […]
बाहर से आनेवाले को लेकर गांव में दहशत, प्रवेश पर रोकफोटो- अतरी-55-अतरी. थाना क्षेत्र के कई गांव में बाहर से कमा कर आनेवाले लोगों को लेकर लोगों में दहशत फैला हुआ है. इसे लेकर असढ़िया गांव के विलास सिंह ने बताया कि जगदेव साव का लड़का धर्मवीर कुमार, गिरेंद्र सिंह का लड़का गोलू कुमार, सुबिंद्र साव का लड़का सिंटू कुमार बाहर कहीं दूसरे प्रदेश से शनिवार को सुबह किसी हाल में असढ़िया गांव पहुंचे, जिसे लेकर सभी दहशत में हैं. इसे लेकर अतरी सीएचसी प्रभारी डॉ प्रभात कुमार, गेहलौर थाना प्रभारी नकुल सिंह व अतरी सीओ अनुज कुमार को मोबाइल से सूचना दी गयी. इसे लेकर मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उक्त तीनों के घर पर होम क्वारंटाइन का पर्चा चिपकाया व बचाव के उपाय बताये. वहीं, गांव के लोगों ने मुख्य सड़क से आनेवाली गली को बांस से अवरुद्ध कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










