बदमाशों ने सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये लूटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 8:18 PM
रोशनगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक करण कुमार से अज्ञात बदमाश एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गये.
बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक करण कुमार से अज्ञात बदमाश एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. इस मामले में पीड़ित करण कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालित करने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये की निकासी कर अपने सीएसपी पर लौट रहे थे. आंजन गांव के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करते हुए बाइक की डिक्की खोलकर पैसा लेकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि जब पैसा लेकर जा रहा था तभी काले रंग की बाइक पर सवार तीन लोग मुझे ओवरटेक कर मुझे चकमा दे दिया. इसमें वह गिर गये. उसके बाद तीनों बदमाशों ने रुक कर रिवाॅल्वर के बट से प्रहार कर दिया. उसके बाद बाइक की चाबी छीन कर डिक्की में रखे एक लाख रुपये व मोबाइल फोन लेकर मंजरी गांव की तरफ फरार हो गये. उन्होंने बताया कि इस मामले में रोशनगंज थाने को लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










