सीएसपी संचालक से चार लाख रुपये की लूट, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 11:07 PM
हथियार के बल पर रोका व पैसा छिनकर भाग खडे हुए
डुमरिया. डुमरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया-इमामगंज मुख्य मार्ग कोल्हुबार मोड़ के समीप हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधी ने सीएसपी संचालक से चार लाख रुपये की लूट कर ली. सीएसपी संचालक वीरेंद्र कुमार ने डुमरिया बैंक से पैसा की निकासी कर मांडर बाजार लौट रहा था. वीरेंद्र कुमार मांडर बाजार में दक्षिण-बिहार ग्रामीण बैंक शाखा का ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन किया करता था. कोल्हुबार मोड़ के समीप घात लगाये बैठे बाइक सवार अपराधी ने हथियार के बल पर रोका व पैसा छिनकर भाग खडे हुए. सीएसपी संचालक वीरेंद्र कुमार ने डुमरिया थाना मे लिखित आवेदन दिया है. इस संदर्भ में डुमरिया थाना पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मांडर बाजार स्थित सीएसपी संचालक से अज्ञात अपराधी द्वारा पैसा लूटपाट की घटना सामने आयी है. पीड़ित व्यक्ति द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










