आनंददायी शिक्षण की कुंजी है पाठ सहायक सामग्री

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 13 May 2025 9:44 PM

विज्ञापन

शिक्षा शास्त्र विभाग गया कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

गया. शिक्षा शास्त्र विभाग गया कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी के तहत मध्य विद्यालय डेल्हा में गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र के दिशा निर्देश पर पाठ सहायक सामग्री पर कार्यशाला आयोजित हुई. जिसमें बीएड प्रशिक्षु व विद्यालय बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के दृश्य पाठ सहायक सामग्री, वर्किंग व नन वर्किंग मॉडल का निर्माण किया गया. कॉलेज के पीआरओ डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज शामिल हुए. श्री धीरज ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच विज्ञान सामाजिक विज्ञान व भाषा की जटिल अवधारणाओं को सरलिकृत एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत करना है. कहा कि पाठ्य सहाय सामग्री आनंददायी शिक्षण की कुंजी है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थी विविध विषयों के सिद्धांतों व अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप में सुगमता पूर्वक समझ पाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन