विष्णुपद कॉरिडोर से जुड़ेगा कपिलधारा!
Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 17 Mar 2026 6:55 PM
डीएम ने किया निरीक्षण, सरकार के पास भेज सकते हैं प्रस्ताव
डीएम ने किया निरीक्षण, सरकार के पास भेज सकते हैं प्रस्ताव संवाददाता, गया जी. विष्णुपद कॉरिडोर से अब कपिलधारा आश्रम भी जुड़ेगा. कपिलधारा आश्रम ट्रस्ट के सदस्यों के आग्रह पर जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया सोमवार को कपिलधारा आश्रम पहुंचे. वहां भ्रमण व निरीक्षण किया. कपिलधारा आश्रम के मुख्य ट्रस्टी डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रह्मयोनि पहाड़ की तलहटी में स्थित कपिलधारा आश्रम का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है. उन्होंने बताया कि यहां पटियाला के राजकुमार अपने जमाने में सब कुछ त्याग कर जप तप किये थे. बाद में वह लंगड़ा बाबा के नाम से विख्यात हुए. इनके अलावा चैतन्य महाप्रभु, स्वामी परमानंद जी महाराज, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दादा गुरु समेत कई अन्य संतों व महापुरुषों का भी कपिलधारा आश्रम आश्रय स्थली रह चुका है. डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने बताया कि डीएम शशांक शुभंकर ने निरीक्षण के बाद ट्रस्ट को आश्वासन दिया कि वह सरकार के पास विष्णुपद कॉरिडोर में कपिलधारा आश्रम को भी शामिल करने के लिए बहुत जल्द प्रस्ताव भेजेंगे. उन्होंने बताया कि कपिलधारा आश्रम का विकास नहीं होने से इसकी काफी भूमि का अतिक्रमण हो चुका है. विष्णुपद कॉरिडोर से जुड़ने के बाद इसकी खोयी गरिमा लौट सकती है. इस निरीक्षण के क्रम में ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनूप केडिया, प्रमोद भदानी, रामाधार सिंह, बृजनंदन पाठक व कई अन्य सदस्य मौजूद रहे. बता दें कि विष्णुपद कॉरिडोर से इससे पहले सीताकुंड, मां मंगला गौरी मंदिर व अक्षयवट वेदी भी जुड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










