Gaya News: स्कूटी से 50 लीटर देशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
gaya news

बरामद देशी शराब के साथ पुलिस की कार्रवाई

टिकारी थाना पुलिस ने कॉलेज मोड़ के पास स्कूटी से 50 लीटर देशी शराब बरामद कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पीछा कर कार्रवाई की गई. दोनों आरोपी चंदौती थाना क्षेत्र के कृत नवादा गांव के निवासी बताए जाते हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है.

विज्ञापन

Gaya News: (विजय पांडेय की रिपोर्ट) टिकारी थाना पुलिस ने स्कूटी से देशी शराब की ढुलाई कर रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 50 लीटर देशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुपहिया वाहन से शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस कॉलेज मोड़ के पास निगरानी कर रही थी. इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर तेजी से जोलाहबिगहा की ओर भागने लगे.

पुलिस को देख भागने लगे आरोपी

पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर दोनों स्कूटी सवारों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 50 लीटर देशी शराब बरामद की गई. मौके से दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के कृत नवादा गांव निवासी के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पीटीसी राकेश कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Jehanabad News: पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, युवक घायल

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन