गया रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की सुरक्षा सख्त, RPF ने चलाया चेकिंग अभियान; अनधिकृत यात्रियों को कोच से उतारा
चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network
गया रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के तहत, अनधिकृत रूप से एसी कोच में यात्रा कर रहे कांवरियों को बाहर निकाला गया और यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.
Gaya Railway Station RPF Checking : श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षा तथा गया रेलवे स्टेशन परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया.
सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव सहित अधिकारी और जवानों ने प्लेटफॉर्म संख्या 1/सी पर अभियान चलाया. इस दौरान 13023/13024 हावड़ा-गया एक्सप्रेस के आगमन और प्रस्थान के समय यात्रियों व कांवरियों को लाउड हेलर के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई.
यात्रियों के लिए सुरक्षा और सावधानी से जुड़े निर्देश
आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार नहीं करें. यात्रा के दौरान गैस सिलिंडर, स्टोव, केरोसिन तेल सहित किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलें. ट्रेन या स्टेशन पर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन 139 पर सूचना देने को कहा गया.
Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एसी कोच में अनधिकृत यात्रा करने वालों पर कार्रवाई
चेकिंग के दौरान एसी कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे कांवरियों को वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की टीम ने कोच से बाहर कराया. यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने, ट्रेन के गेट और पायदान पर खड़े होकर सफर नहीं करने तथा अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग नहीं करने की हिदायत दी गई.
चेन पुलिंग के खिलाफ सख्त कानूनी चेतावनी
आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान ट्रेन को सुरक्षित तरीके से गया स्टेशन से रवाना कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









