गया अपडेट: मौसम सुहाना, मंडी भाव में उतार-चढ़ाव, मंदिरों में आरती और शहर में आज के बड़े कार्यक्रम

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन की तस्वीर

Gaya News: मंगलवार को शहर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मंडियों में सोना-चांदी से लेकर ड्राई फ्रूट्स के भाव जारी हुए हैं. मंदिरों में नियमित आरती हो रही है, वहीं शहर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी निर्धारित हैं.

विज्ञापन

Gaya News: शहर में आज का हाल. सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है. धूप खिली है, लेकिन आसमान में हल्की बदली भी छायी हुई है. इसके साथ ही शहर में व्यापार, धार्मिक गतिविधियां और प्रशासनिक कार्यक्रमों को लेकर हलचल बनी हुई है.

आज का मौसम: धूप के साथ हल्की बदली

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है. जबकि सुबह का तापमान करीब 23 डिग्री दर्ज किया गया. बारिश की संभावना फिलहाल कम है, हालांकि शाम तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. हवा में 69 प्रतिशत नमी के कारण हल्का प्रदूषण भी बना हुआ है। बुधवार को बारिश के आसार जताए गए हैं.

आज का मंडी भाव: सोना-चांदी और ड्राई फ्रूट्स के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है.

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,52,850 से ₹1,57,233 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: करीब ₹2.68 लाख प्रति किलो

वहीं ड्राई फ्रूट्स और फलों के भाव—

  • काजू: ₹800–960/kg
  • किशमिश: ₹400–600/kg
  • मखाना: ₹850–920/kg
  • बादाम: ₹680–750/kg
  • पिस्ता: ₹1150–3000/kg
  • सेब: ₹80–150/kg
  • केला: ₹350–550 प्रति कांदी

आज का दर्शन: मंदिरों में आरती का समय

मंगला गौरी मंदिर

यह मंदिर 18 शक्तिपीठों में शामिल है. यहां प्रतिदिन तीन बार आरती होती है—

  • सुबह: 4 बजे
  • दोपहर: 1–2 बजे
  • रात: 10 बजे

विष्णुपद मंदिर–यहां चार बार आरती होती है—

  • सुबह: 5 बजे
  • दोपहर: 12:30–2 बजे
  • शाम: 6 बजे
  • रात: 10 बजे

आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है.

आज की ओपीडी और स्वास्थ्य सेवाएं

शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में आज नियमित ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी. मरीजों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है.

आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • बोधगया में वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का आगमन
  • स्वागत के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमर मौजूद रहेंगे
  • बांकेबाजार में हीटवेव जागरूकता कार्यशाला
  • डुमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस

बिजली और जाम अलर्ट

  • फिलहाल शहर में बिजली आपूर्ति सामान्य है, लेकिन आंधी-बारिश की स्थिति में कटौती हो सकती है.
  • सुबह स्कूल टाइम में कोइरीबारी मोड़, बाइपास, नगर निगम गेट और सिकरिया मोड़ पर जाम की स्थिति रही.
  • दिन में मंडी खुलने के बाद जीबी रोड, टिकारी रोड और बाटा मोड़ पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है.

गया में आज का दिन मौसम, बाजार, धार्मिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. लोगों को मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए दिनभर की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

Also Read:शेखपुरा में जमीन विवाद बना जानलेवा, 75 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन