Gaya News : नाली निर्माण में गड़बड़ी की ग्रामीणों ने की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 7:31 PM
Gaya News : टंड़वा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन ढोंगिला गांव में नाली निर्माण में काफी अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.
बांकेबाजार. टंड़वा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन ढोंगिला गांव में नाली निर्माण में काफी अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इस मामले में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की है. ग्रामीण उदय कुमार, राजेंद्र यादव, रामविलास यादव, विनोद सिंह, करण साव, समुंद्री देवी, सुरेंद्र सिंह, देवनंदन सिंह, बिट्टू कुमार, राधा देवी, किरण देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि ढोंगिला गांव में नाली का निर्माण कराया गया है. लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी उस नाली की ढक्कन पर इ-रिक्शा चढ़ जाने से नाली का ढक्कन भरभरा कर गिर गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ढक्कन की ढलाई मात्र दो से ढाई इंच ही की गयी है. उसमें भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. वही मटेरियल का भी इस्तेमाल प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया गया है. यही कारण है कि नाली पर सिर्फ इ-रिक्शा चलने से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर इस मामले में पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त नाली पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से टूटा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










