पांच दिनों से सूबे में गया का तापमान सबसे अधिक

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 May 2020 1:25 AM

विज्ञापन

राज्य में गया का तापमान सोमवार को पांचवें दिन भी सबसे अधिक रहा. लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान स्थिर रहते हुए 41.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा

विज्ञापन

गया : राज्य में गया का तापमान सोमवार को पांचवें दिन भी सबसे अधिक रहा. लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान स्थिर रहते हुए 41.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था. इस तरह अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आया है. गर्म हवाएं चलीं. कड़ी धूप से लोग परेशान रहे.

सोमवार को दिन में बिजली ने भी लोगों को परेशान किया. कई-कई घंटे तक दिन में बिजली कटी रही. इससे गर्मी से बेहाल लोग अधिक परेशान दिखे. मौसम विभाग के अनुसार तापमान इसी तरह बना रहेगा. 21 मई को बारिश की संभावना जतायी गयी है. हालांकि आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने की संभावना भी जतायी गयी है.

सोमवार को गया के अलावा पटना का अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस जबकि छपरा का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन