फुटबॉल टूर्नामेंट : जहानाबाद ने नालंदा को 2-0 से हराया

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 24 Apr 2025 8:40 PM

विज्ञापन

मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन जहानाबाद ने नालंदा को 2-0 से हराकर पूरे तीन अंक प्राप्त किये. जहानाबाद की ओर से संतोष कुमार ने दोनों गोल बनाये.

विज्ञापन

गया. मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन जहानाबाद ने नालंदा को 2-0 से हराकर पूरे तीन अंक प्राप्त किये. जहानाबाद की ओर से संतोष कुमार ने दोनों गोल बनाये. मध्यांतर के पहले 12 मिनट व 29 वें मिनट पर दो गोल कर अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति प्रदान कर दी. मध्यांतर के बाद नालंदा के खिलाड़ियों ने कुछ अच्छा प्रदर्शन कर जहानाबाद के गोल पोस्ट पर कई प्रहार किये, लेकिन सफलता नहीं मिली. शुक्रवार को दो मैच खेले जायेंगे. पहला मैच इसीआर हाजीपुर का मुकाबला बक्सर के साथ व गया का मुकाबला जहानाबाद के साथ होगा. इस ग्रुप से कौन सी टीम फाइनल राउंड के लिए प्रवेश करेगी यह निर्णय हो पायेगा. अभी तक का पोजीशन बक्सर दो जीत एक ड्रा के साथ टॉप में है, जबकि गया दो जीत एक ड्रा के साथ दूसरे नंबर पर व इस्टर्न रेलवे दो जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर जहानाबाद की टीम और पांचवें नंबर पर नालंदा की टीम है. मैच के निर्णायक परवेज आलम, शमीम अहमद, राजू, दिनेश कुमार और रोशन कुमार गुप्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन