गया जी : श्रावणी मेले की भीड़ के बीच डीडीयू मंडल ने 155 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर चलाईं, भारतीय रेल में रहा पहले स्थान पर

सांकेतिक तस्वीर
DDU Division Train Punctuality : पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने श्रावणी मेले की भीड़ और मॉनसून की चुनौतियों के बावजूद 155 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का शत-प्रतिशत समयपालन सुनिश्चित कर भारतीय रेल में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि उत्कृष्ट परिचालन, मजबूत आधारभूत संरचना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय का प्रमाण है.
DDU Division Train Punctuality : पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने एक बार फिर भारतीय रेल में उत्कृष्ट परिचालन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है. एक अगस्त 2026 को श्रावणी मेला के दौरान बढ़ी यात्रियों की भीड़, भारी रेल यातायात और मॉनसूनी परिस्थितियों के बावजूद मंडल ने संचालित सभी 155 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का शत-प्रतिशत समयपालन सुनिश्चित कर भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल किया.
मंडल से होकर इस दिन कुल 662 ट्रेनों का सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन किया गया. इनमें 155 मेल-एक्सप्रेस, 90 यात्री ट्रेनें तथा 417 मालगाड़ियां शामिल रहीं.
माल परिवहन और आधारभूत संरचना का अनुरक्षण
माल परिवहन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 208 मालगाड़ियों का टेकओवर और 209 का मेकओवर किया गया.
इसके अलावा 29 लंबी दूरी की इंटरचेंज मालगाड़ियों का सफल परिचालन किया गया, जबकि 12 लंबी दूरी की मालगाड़ियों का गठन भी किया गया. व्यस्त परिचालन के बीच रेलवे ने आधारभूत संरचना के अनुरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया. ट्रैक, ओवरहेड विद्युत उपकरण और अन्य रेल परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए कुल 139 घंटे 40 मिनट का ब्लॉक उपलब्ध कराया गया, जिससे बिना रेल परिचालन प्रभावित हुए अनुरक्षण कार्य पूरे किए गए.
डीआरएम उदय सिंह मीना का बयान और टीम की प्रतिबद्धता
डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासित कार्यसंस्कृति और समन्वित प्रयासों का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा जताया कि डीडीयू मंडल आगे भी उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन कायम रखते हुए भारतीय रेल में अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखेगा.
विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय
इस उपलब्धि के पीछे नियंत्रण कार्यालय, परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक, वाणिज्य, संरक्षा और सुरक्षा विभागों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










