डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

डॉ विमल कुमार की फाईल फोटो| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dehri Nagar Parishad EO Murder : डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार की हत्या मामले में नया मोड़ आया है. उनकी पत्नी ने चालक मिथलेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Dehri Nagar Parishad EO Murder : डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ. विमल कुमार की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतक की पत्नी बबीता कुमारी ने उनके चालक रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के कउआ खोंच सुअरा निवासी मिथलेश कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

रविवार को मामले की जानकारी देते हुए आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से हत्या की जांच कर रही है और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाया जा रहा है. हथियार को जब्त कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, डॉ. विमल कुमार शनिवार देर रात अपनी निजी कार से डेहरी से पटना लौट रहे थे.

इसी दौरान औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित धनौती पुल के पास अपराधियों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया. इसके बाद अपराधियों ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया और डॉ. विमल कुमार पर बेरहमी से हमला कर दिया.

डॉक्टरों के अनुसार शरीर पर मिले धारदार हथियार और मारपीट के निशान

शुरुआत में घटना को गोली मारकर हत्या किए जाने की चर्चा थी, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर पर धारदार हथियार और गंभीर मारपीट के निशान पाए गए हैं. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद और रोहतास जिले के वरीय पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, चालक की भूमिका और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

डॉ. विमल कुमार गया जिले के शेरघाटी के मूल निवासी थे, जबकि उनका परिवार वर्तमान में पटना में रहता है. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और एक छोटा पुत्र है. हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन तत्काल सासाराम पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

शेरघाटी समेत पूरे इलाके में शोक की लहर और कड़ी कार्रवाई की मांग

शेरघाटी समेत पूरे इलाके में इस घटना से शोक की लहर है. प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : डेहरी EO हत्याकांड: गाड़ी में विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला, ड्राइवर गिरफ्तार; DM बोले- मेडिकल टीम बनाई...


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन