गया जी : मानपुर के ग्रीन फील्ड के पास बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
ग्रीन फिल्ड समीप से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद

सांकेतिक तस्वीर

गया जी-फतेहपुर मार्ग पर अंबल ढाबा के पास काम कर रहे मिस्त्री की ग्लैमर बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई. पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गया जी-फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्रीन फील्ड के पास संचालित अंबल ढाबा के पास काम कर रहे मिस्त्री की बाइक बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी कर ली और भाग निकले. हालांकि, बदमाश की करतूत पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

पीड़ित सूरज कुमार द्वारा मुफस्सिल थाने में दी गई तहरीर

इधर, बाइक मालिक सूरज कुमार (पिता उमेश विश्वकर्मा) ने मुफस्सिल थाने को लिखित तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपी बिगहा का रहने वाला है और अपनी ग्लैमर बाइक से काम करने ग्रीन फील्ड समीप आया था. बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी, लेकिन दोपहर जब देखा, तो मेरी बाइक चोरी हो चुकी थी.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई बदमाशों की करतूत

पास के लोगों ने जब इसकी तहकीकात की, तो सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी की तस्वीर कैद हो चुकी है. इधर, आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन