गया जी-डीडीयू रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला और पुरुष की मौत, आरपीएफ ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर दो लोगों की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स-Pexels

गया-डीडीयू रेलखंड पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की दुखद मौत हो गई. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रहा है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Gaya DDU Rail Accident : गया जी-डीडीयू रेलखंड पर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

कष्ठा-परैया के पास अज्ञात महिला की मौत

पहली घटना कष्ठा-परैया के समीप पोल संख्या 492 के पास हुई, जहां एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गुरारू रेलवे स्टेशन के पास पुरुष की मौत

वहीं, दूसरी घटना गुरारू रेलवे स्टेशन के गेट संख्या-1 के पास हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटनाओं की जानकारी मिलने पर आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

आरपीएफ निरीक्षक का बयान और शवों की शिनाख्त का प्रयास

दोनों शवों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कराई गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

रफीगंज आरपीएफ निरीक्षक राम सुमेर ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन